{"_id":"5af331fb4f1c1b3b0a8b93d0","slug":"81525887483-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से 1.5 लाख के गहने लेकर नौकरानी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से 1.5 लाख के गहने लेकर नौकरानी फरार
Updated Wed, 09 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
घर से 1.5 लाख के गहने लेकर नौकरानी फरार
गुरुग्राम। दिल्ली की एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए घर में रखी नौकरानी ने करीब 1.5 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। एक दिन की छुट्टी लेकर गई नौकरानी जब दो दिन तक नहीं लौटी तो परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने नौकरानी के मोबाइल पर फोन किया तो उसका व प्लेसमेंट एजेंसी का मोबाइल बंद मिला। परिजनों ने दिल्ली की एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए 20 हजार रुपये कमीशन देकर 10 दिन पहले ही नौकरानी को काम पर लगाया था। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ऑर्चिड पेटल निवासी शिखा ने शिकायत में कहा कि उन्होंने दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित रिया प्लेसमेंट एजेंसी से नौकरानी को 5 हजार रुपये प्रति महीना पर नौकरानी सुमित्रा को लगाया था। आईडी प्रूफ के लिए उन्होंने सुमित्रा के आधारकार्ड की फोटोकॉपी ली थी। इसके साथ ही उन्होंने प्लेसमेंट एजेंसी से एग्रीमेंट कर उन्हें बतौर कमीशन 20 हजार रुपये भी दिए थे। आरोप है कि सुमित्रा ने 10 दिन तक उनके घर काम किया। दो दिन तक जब वह नहीं लौटी तो उन्हें कुछ शक हुआ। इस दौरान उन्होंने घर में सामान की जांच की तो पाया कि घर में रखे गहने गायब हैं। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-50 थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
--------