फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   पेपर खराब होने से परेशान छात्रा ने लगाई फांसी

पेपर खराब होने से परेशान छात्रा ने लगाई फांसी

Fri, 04 May 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पेपर खराब होने से परेशान छात्रा ने लगाई फांसी
12वीं अर्थशास्त्र के खराब पेपर से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी
विज्ञापन

गुरुग्राम। कीर्ति नगर की रहने वाली सीबीएसई 12वीं कक्षा की छात्रा ने परीक्षा परिणाम के दबाव में बृहस्पतिवार शाम खुदकुशी कर ली। भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल की वाणिज्य की छात्रा दोबारा हुई अर्थशास्त्र की परीक्षा के खराब होने के कारण परेशान थी। पुलिस ने जांच के बाद परिजनों के बयान के आधार पर आत्महत्या की पुष्टि कर दी है। बता दें कि सीबीएसई की अर्थशास्त्र की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद 25 अप्रैल को दोबारा से परीक्षा हुई।
पुलिस जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय मुस्कान चहल सीबीएसई 12वीं के अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने की सूचना के बाद परीक्षा रद्द होने के कारण परेशान थी। 25 अप्रैल को जब दोबारा पेपर अच्छा नहीं हुआ तो छात्रा मानसिक तौर पर काफी परेशान थी। पिता राजीव चहल के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम को वह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान मेरी पत्नी सीमा का घर के अंदर से कॉल आया कि चौथी मंजिल पर जाकर मुस्कान ने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा है। मृतका के पिता ने बगल की छत से चौथी मंजिल पर चढ़कर दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसे तो देखा मुस्कान छत पर खुलने वाले कमरे की ग्रिल में चुन्नी डालकर लटकी हुई है।
विज्ञापन

लोगों की मदद से छात्रा को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के आत्महत्या की सूचना के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मृतका के पिता ने दिए बयान में बताया कि छात्रा अर्थशास्त्र की दोबारा हुई परीक्षा के बाद से मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें डॉक्टरों ने आत्महत्या की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed