{"_id":"5cd07cf2bdec22078360793a","slug":"71557167346-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम संचालिका को दोस्त ने भरे बाजार ने मारा थप्पड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जिम संचालिका को दोस्त ने भरे बाजार ने मारा थप्पड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम संचालिका को दोस्त ने भरे बाजार में मारा थप्पड़
गुरुग्राम। सुशांत लोक थाना क्षेत्र में जिम संचालिका को दोस्त ने भरे बाजार में थप्पड़ मार दिया। घटना शनिवार शाम की है। पीड़िता ने पुलिस को रविवार को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सुशांत लोक थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर ने बताया कि आरोपी को रविवार को ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से दिल्ली के माया पुरी निवासी युवती सुशांत लोक फेज-1 में किराए पर रहती हैं और साउथ सिटी-1 में मॉल्ड फिटनेस क्लब के नाम से जिम चलाती है। उसके जिम में अंकित भदौरिया आता था, जिससे उनकी दोस्ती हो गई थी। कुछ समय पहले उनका अंकित से झगड़ा हो गया था जिसके कारण उसने अंकित के जिम में आने पर पाबंदी लगा दी। आरोप है कि 4 मई को युवती घर से जिम जा रही थी कि बीच बाजार में अंकित ने उन्हें रोक लिया और जिम में सदस्यता देने का दबाव बनाने लगा। युवती के मना करते ही आरोपी भड़क गया और उसने भरे बाजार में युवती को थप्पड़ मार दिया। इसकी शिकायत पीड़िता ने रविवार को सुशांत लोक थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
---