{"_id":"5c508ff5bdec2253970c3e14","slug":"71548783605-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे रूट पर चलेंगी बिजली चालित गाडिय़ां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज से दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे रूट पर चलेंगी बिजली चालित गाडिय़ां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे रूट पर चलेंगी बिजली चालित गाड़ियां
- रेवाड़ी से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह दिखाएंगे गाड़ी को हरी झंडी
- ट्रेनों की रफ्तार में होगी बढ़ोत्तरी, यात्रियों की बढ़ेगी सहूलियत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम/पटौदी। सराय रोहिल्ला से गुड़गांव स्टेशन होते हुए रेवाड़ी तक रेलवे लाइन पर बुधवार से विद्युत चालित इंजन की गाड़ियां दौड़ेंगी। केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार राव इंद्रजीत सिंह रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे। सबसे पहले गाड़ी संख्या 54085 को रेवाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। विद्युत चालित इंजन चलने से एक ओर जहां शहर के प्रदूषण में कमी आएगी वहीं दूसरी ओर ट्रेनों की रफ्तार में भी बढ़ोतरी होगी। इससे यात्रियों के समय की भी बचत होगी।
दैनिक रेल यात्री समन्वय समिति के अध्यक्ष पीएल वर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से शुरू में छह गाड़ियों के इंजन को डीजल की जगह विद्युत चालित इंजन किए जाएंगे। जो रेवाड़ी से दिल्ली तक विद्युत से संचालित होंगे। उन्होंने बताया कि सादलपुर में विद्युतीकरण का काम नहीं होने के कारण कुछ पैसेंजर गाड़ियां डीजल इंजन से संचालित की जाएंगी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 54085 को सुबह 10:25 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे जो गुड़गांव स्टेशन होते हुए दिल्ली सराय रोहिल्ला तक जाएगी।
सराय रोहिल्ला दिल्ली से रेवाड़ी की दूरी करीब 78 किलोमीटर में रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया गया है। इस समय इस रूट पर करीब 38 डीएमयू गाड़ियां दौड़ रही हैं। गुड़गांव स्टेशन अधीक्षक शंकरलाल मीणा ने बताया कि बुधवार को रेवाड़ी से विद्युत चालित इंजन से चलने वाली गाड़ियों को शुरू किया जाएगा।