फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   एमजी रोड पर नमाज के दौरान हुआ हंगामा

एमजी रोड पर नमाज के दौरान हुआ हंगामा

Fri, 04 May 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
एमजी रोड पर नमाज के दौरान हुआ हंगामा
खुले में नमाज पढ़ने से हिन्दूवादी संगठनों ने रोका, हंगामा
विज्ञापन

गुरुग्राम। चुनाव से पहले एक बार फिर शहर में हिन्दू-मुस्लिम विवाद गहराने लगा है। वजीराबाद स्थित खाली जमीन पर नमाज अदा को लेकर उपजा विवाद शहर के दूसरे हिस्सों में भी पहुंच गया है। शुक्रवार को कई हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम और बांग्लादेशी वापस जाओ समेत अन्य धार्मिक नारे लगाते हुए जिले में सात जगहों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को खाली पड़ी जमीन पर नमाज पढ़ने से रोका। सभी जगह काफी हंगामा हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुुंच कर मामले को शांत कराया और वहां से नमाजियों को भेज दिया। वहीं, सामाजिक समरसता को ध्यान में रखते हुए वजीराबाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुद ही नमाज अदा नहीं की।
शहर में मस्जिद की कमी के कारण कई जगहों पर खुले में नमाज होती है। कुछ असामाजिक तत्वों ने वजीराबाद से नमाजियों को भगाते हुआ अभद्र व्यवहार किया था। इस मामले में छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को साइबर पार्क में तीन जगह, सेक्टर-40, एमजी रोड, इफ्को चौक और बख्तावर चौक के पास संयुक्त हिन्दू संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने विरोध किया। उन्होंने नमाजियों को हटाने के लिए नारे लगाए। जिसके बाद तनाव बढ़ गया। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जाने को कहा। हंगामे के बाद भी पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

----------------------
हम कानून व्यवस्था के तहत प्रशासनिक जमीन पर नमाज का विरोध कर रहे हैं। संगठन की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव मित्तल, राष्ट्रीय प्रभारी, अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल
---------------------
इस तरह नमाजियों को रोकना मुनासिब नहीं है। प्रशासन को नमाजियों के लिए जगह तय करनी चाहिए। देश में धार्मिक स्वतंत्रता है, लेकिन इस तरह के विवाद पैदा करना दुरुस्त नहीं है। धार्मिक मुद्दे के अलावा देश में कई बुनियादी समस्याएं और मुद्दे हैं। जिन पर चर्चा होनी चाहिए।
-हाजी शहजाद खान, चेयरमैन वाजिद खान नेहरू युवा संगठन
-----------------
मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी जगहों पर अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया। जिससे मामला शांतिपूर्ण रहा।
-अनिल यादव, एसीपी डीएलएफ
--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed