फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   लेदर कंपनी में भीषण आग, कारण का खुलासा नहीं

लेदर कंपनी में भीषण आग, कारण का खुलासा नहीं

Wed, 17 Oct 2018 05:08 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
लेदर कंपनी में भीषण आग, कारण का खुलासा नहीं
मीतई स्थित 220केवीए विद्युत सबस्टेशन में लगी आग। - फोटो : Amar Ujala

आईएमटी मानेसर स्थित सेक्टर-6 कबीर लेदर कंपनी में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। भूतल पर आग पूरी तरह से फैल गई थी। आईएमटी मानेसर व गुरुग्राम से 6 दमकल गाड़ियों ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


कबीर लेदर कंपनी में सुबह 8.30 बजे कर्मचारियों ने भूतल पर आग की लपटें निकलती देखी। सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही आईएमटी मानेसर दमकल विभाग से एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन भीषण आग को देखते हुए गुरुग्राम सेक्टर-37 व 29 और भीम नगर दमकल विभाग से और एक-एक दमकल गाड़ी को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन


वहीं आईएमटी में होंडा कंपनी व पटौदी से एक-एक गाड़ी को बुलाया गया। आग बुझाने में करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत लगी। जब तक पूरी कंपनी आग की चपेट में आ चुकी थी। आईएमटी में धुएं का गुबार आसमान में छा गया। कंपनी में नुकसान की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। आग की सूचना मिलने के बाद एसीपी पटौदी वीर सिंह, आईएमटी थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed