फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   हथियार के बल पर युवक से लूट ली कार

हथियार के बल पर युवक से लूट ली कार

Sun, 15 Apr 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
हथियार के बल पर युवक से लूट ली कार
हथियार के बल पर युवक से लूट ली कार
विज्ञापन

क्रॉसर...
- दौलताबाद से युवक को बंधक बनाकर सहरावन में छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हथियार के बल पर तीन युवकों ने एक युवक से उसकी गाड़ी छीन ली। आरोपियों ने युवक को बंधक बना लिया और उसे सहरावन के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार दौलताबाद निवासी पवन कुमार ने शिकायत में कहा कि वह शनिवार रात को अपनी ब्रीजा गाड़ी से अपने घर जा रहा था। रात करीब 10 बजे वह द्वारका एक्सप्रेस-वे से पांचावाली कॉलोनी की तरफ मुड़ा। इस दौरान उसके पीछे एक सफेद रंग की गाड़ी आ रही थी। जब वह दौलताबाद अस्पताल के पास पहुंचा तो पीछे चल रही गाड़ी ने उसे ओवरटेक कर रुकवा लिया। गाड़ी में से तीन युवक पिस्टल लेकर उतरे और उस पर तान दी। दो युवकों ने उसे बंधक बनाकर गाड़ी में पिछली सीट पर डाल दिया। उन्होंने गाड़ी को धनकोट की तरफ मोड़ दिया। इस दौरान उसका मोबाइल छीनकर उन्होंने सड़क पर फेंक दिया। आरोपियों ने धनकोट पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डलवाया। यहां वह डर के मारे चुप बैठा रहा। तेल डलवाने के बाद आरोपियों ने उसे चंदू के पास गांव सहरावन के नजदीक गाड़ी से नीचे उतार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। इसके बाद वह किसी तरह धनकोट पहुंचा और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed