{"_id":"5c76d133bdec2217fb332923","slug":"31551290675-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौलताबाद में युवक की हत्या का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौलताबाद में युवक की हत्या का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार
शराब पीने के दौरान हो गया था विवाद
अदालत ने एक दिन की रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अदालत में पेशी के बाद लौटे सचिन (24) की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार देर रात को दो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान न्यू पालम विहार निवासी अमित दलाल व फिरोज गांधी कॉलोनी निवासी राहुल उर्फ मुन्ना के रूप में हुई। उनको पुलिस ने मंगलवार को देर रात गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन की रिमांड पर लिया है।
सहायक उप निरीक्षक सुभाष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अदालत में पेशी से आने के बाद वह शराब पीने चले गए थे। शराब पीने के दौरान उनमें विवाद हो गया। इस दौरान उन्होंने सचिन को गोली मार दी और उसके बाद आरोपियों ने शव को वारदात वाले स्थान से दूर ले जाकर फेंक दिया।
सचिन सोमवार को अपने घर से बाइक लेकर अदालत में पेशी पर जाने के लिए निकला था। इस दौरान उसके साथ अमित दलाल भी था। अदालत से पेशी के लिए उसे अगली तारीख मिल गई थी जिसकी सूचना उसने फोन पर परिजनों को दे दी थी। इसके बाद सचिन, अमित व राहुल तीनों मौज मस्ती कर रहे थे। रात 8 बजे सचिन के घर न पहुंचने पर परिजनों ने फोन किया तो काफी शोर हो रहा था जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया। देर रात पुलिस को सचिन का शव गांव दौलताबाद के शमशान घाट के पास पड़ा होने की सूचना मिली।