{"_id":"5c72d34bbdec22738563f343","slug":"31551029067-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे के पाईप से पिटकर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोहे के पाईप से पिटकर युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहे के पाइप से वार कर युवक की हत्या
-हत्यारोपी के घर से कुछ दूरी पर गली में मिला खून से लथपथ निर्वस्त्र शव
-सड़क पर मिले खून के निशान से हत्यारोपी तक पहुंची पुलिस, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखनगर। पड़ोसी से दो सौ रुपये का मांगने के लिए शनिवार शाम घर से निकले फरुर्खनगर वार्ड 13 निवासी शमशेर का खून से लथपथ निर्वस्त्र शव पुलिस को पशु अस्पताल केे पास गली में पड़ा मिला। शमशेर की हत्या कहीं और करने के बाद उसका शरीर घसीट कर वहां लाया गया था। सड़क पर मिले खून के निशान के सहारे पुलिस शमशेर के हत्यारोपी पड़ोसी हरिश्चंद तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी ने बताया कि शमशेर गलत हरकत कर रहा था, बचाव में लोहे के पाइप से वार किया जिसमें उसकी मौत हो गई।
मृतक शमशेर (35) की मां संतरा देवी ने बताया कि शनिवार शाम करीब आठ बजे पोता राजीव पिता शमशेर को राजीव चौक से बुलाकर घर लाया था। घर में थोड़ी देर रुकने के बाद शमशेर यह कहते हुए निकल गया कि हरिश्चंद पर 200 रुपये हैं वह लेने जा रहा है। शमशेर रात भर नहीं लौटा और रविवार सुबह सात बजे पुलिस ने उसकी हत्या की सूचना दी। शमशेर की हत्या के आरोप मेें गिरफ्तार किए गए हरिश्चंद ने बताया कि वह राजीव चौक पर पशु अस्पताल के बीच वाले रास्ते पर एक मकान में अकेला रहता है। शनिवार रात साढ़े ग्यारह बजे वह अपने कमरे पर खाना खा रहा था, उसी समय नशे में धुत शमशेर अंदर आया और कहने लगा कि उसे भी रोटी खानी है। आरोप है कि इसके बाद शमशेर ने अपने कपड़े उतार दिये और गलत हरकत करने लगा। विरोध करने पर शमशेर ने पास ही पड़े प्लास्टिक के पाइप से उसकी पिटाई कर दी। बचाव में उसने लोहे का पाइप उठा कर शमशेर पर वार कर दिया। गंभीर चोट से शमशेर की मौत हो गई। वह अकेला ही उसे घसीटकर घर के बाहर दूर डालकर लौटा और कमरे के बाहर पड़ा खून साफ करके सो गया। पुलिस ने संतरा देवी की तहरीर पर हरिश्चंद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।