फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   सेक्टर-27, 2

सेक्टर-27, 2

Tue, 24 Jul 2018 08:16 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-27, 2
सेक्टर-27, 28 की ड्रेनेज समाधान के लिए होगा जमीन अधिग्रहण
विज्ञापन

- प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। सेक्टर-27, 28 में ड्रेनेज की समस्या को लेकर ड्रेन के निर्माण के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री कार्यालय ने हरी झंडी दे दी है। इसके बाद ड्रेन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। यह अधिग्रहण अब नई पॉलिसी के हिसाब से होगा। इसके तहत आसपास के क्षेत्र में जो भी जमीन अधिग्रहण के तहत मुआवजा दिया गया होगा, उसी के हिसाब इस जमीन के मालिकों को भी मुआवजा दिया जाएगा।
सेक्टर-27, 28 में बीते कई वर्षों से बरसाती पानी के निकासी की गंभीर समस्या है और पिछले दिनों हुई बरसात से सेक्टर में 3-4 फीट पानी भर गया था और लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए तरस गए थे। परेशान सेक्टर निवासियों ने इलाके के निगम पार्षद आरएस राठी की अगुवाई में 19 जुलाई को डीसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन

निगम पार्षद आरएस राठी ने बताया कि डीएलएफ फेज-4 स्थित रिजेंसी पार्क-1 सोसायटी के पीछे सेक्टर 43 में ड्रेन के निर्माण के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) गुरुग्राम कार्यालय की ओर से 17 जुलाई को नई पॉलिसी के हिसाब से भेजे गए लगभग 82 मीटर जमीन अधिग्रहण के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दे दी है। जमीन अधिग्रहण गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की देखरेख में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
इस ड्रेन का निर्माण ईडीसी (एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज) के तहत होगा। सरकार द्वारा ईडीसी के कार्यो के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को पैसा दिया जाता है और इस जमीन अधिग्रहण राशि का भुगतान भी एचएसवीपी द्वारा ही किया जाएगा।
-वी. उमाशंकर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed