फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   अरालिया अपार्टमेंट में नौकरानी ने की आत्महत्या

अरालिया अपार्टमेंट में नौकरानी ने की आत्महत्या

Thu, 14 Jun 2018 05:40 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
अरालिया अपार्टमेंट में नौकरानी ने की आत्महत्या
रोमानिया के दपंती की नौकरानी ने खुदकुशी की
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर के पॉश इलाके में स्थित अरालिया अपार्टमेंट में बुधवार देर शाम एक नौकरानी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मूलरूप से नेपाल की रहने वाली महिला अपार्टमेंट के भूतल पर रहने वाले रोमानिया के दंपती के पास काम करती थी। वह पिछले दिनों से अपनी बीमारी, बेटे की तबीयत व घर की आर्थिक हालात को लेकर तनाव में थी। उसका शव सबसे पहले दंपती के पास काम करने वाले ड्राइवर ने देखा और इसके बाद उसने उन्हें व पुलिस को सूचना दी। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, अरालिया अपार्टमेंट में रोमानिया का एक युगल रहता है। दोनों नौकरीपेशा हैं। इनमें से एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में सीईओ के पद पर कार्यरत है। उन्होंने घर के काम करवाने के लिए काम नामक महिला को रखा हुआ था, जिसे रहने के लिए सर्वेन्ट क्वार्टर दिया हुआ था। बुधवार को दंपती रोज की तरह काम पर गया हुआ था। कामी काम खत्म कर सर्वेंट क्वार्टर में चली गई थी । बताया जा रहा है कि देर शाम उसने अपने पति से नेपाल में फोन पर बात की। बात करने के बाद उसने खुदकुशी कर ली। देर शाम जब दंपती का ड्राइवर पानी पीने के लिए सर्वेन्ट क्वार्टर में गया तो उसने उसका शव पंखे से लटका देखा। उसने फौरन दंपती व पुलिस को सूचना दी। सुशांत लोक थाना पुलिस ने बताया कि नौकरानी का बेटा बीमार था और उसका गले का ऑपरेशन होना था। नेपाल में आए भूकंप के बाद उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी, जिसके चलते वह तनाव में थी। बुधवार को पति से इस बारे में बात करने के बाद वह काफी तनाव में थी। थाना प्रभारी निरीक्षक मदन कुमार के अनुसार, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed