{"_id":"5c7eb677bdec2214204733a2","slug":"21551808119-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी का सरिया चोरी करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी का सरिया चोरी करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी का सरिया चोरी करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम। एआईपीएल कंपनी का सरिया चोरी करने वाले आरोपी धर्मकांटा संचालक को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मथुरा उत्तर प्रदेश के गांव सुहागपुर निवासी विष्णु कुमार के रूप में हुई। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से भार तोलने वाला यंत्र व चिप बरामद हुई है। मामले में आरोपी ट्राला चालक राजेश कुमार उर्फ पंडित को 16 जनवरी 2018 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 12 जनवरी को वह महाराष्ट्र से सरिया लेकर ट्राला कंपनी में आया था, जिसने कई टन सरिया कंपनी में कम पहुंचाया था। सेक्टर-65 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।
-----------
बिना लाइसेंस हथियार सहित दो काबू
गुरुग्राम। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिना लाइसेंस हथियार रखने पर दो लोगों को काबू किया गया है। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजा गया है। अपराध शाखा सेक्टर-10 ने सूचना के आधार पर देवीलाल कॉलोनी से नरेश उर्फ रिंकू को काबू किया है। रिंकू के कब्जे से 1 देसी पिस्तौल बरामद हुई है। अपराध शाखा सेक्टर-39 ने सूचना के आधार पर गांव झाड़सा से जय भीम उर्फ भीम को काबू किया है। आरोपी के कब्जे से 1 देसी पिस्तौल व 2 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
------
वाहन और मोबाइल चोर पकड़ा
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-39 ने बाइक व मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को सोहना चुंगी से काबू किया है। आरोपी की पहचान सोहना के गांव सांचौली निवासी साजिद के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से 1 बाइक व 16 मोबाइल बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बाइक को सेक्टर-40 थाना क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
--------