फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   दौलताबाद में कुएं में डूबने से तीन युवकों की मौत

दौलताबाद में कुएं में डूबने से तीन युवकों की मौत

Sat, 27 Oct 2018 05:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 27 Oct 2018 05:56 AM IST
विज्ञापन
दौलताबाद में कुएं में डूबने से तीन युवकों की मौत

गुरुग्राम के दौलताबाद गांव में शुक्रवार शाम कुएं में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दमकल विभाग की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवकों के शवों को बाहर निकाला। मृतकों में एक युवक खेत मालिक का बेटा जबकि दूसरा उसका दोस्त है। तीसरा युवक दोनों को बचाने के लिए कुए में उतरा था, लेकिन उसकी भी डूबने से मौत हो गई। कुएं में जहरीली गैस होने की आशंका भी जताई जा रही है।

विज्ञापन


दौलताबाद स्थित एक खेत में कुएं में मोटर लगाने का काम चल रहा था। खेत मालिक का बेटा धर्मेंद्र (30 ) मोटर लगाने कुएं में उतरा लेकिन वह डूबने लगा। अपने दोस्त को डूबता देख बाहर खड़ा पवन कुएं में उतरा, लेकिन वह भी डूबने लगा।
विज्ञापन


दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर मजदूर अरुण मौके पर पहुंचा। दोनों को बचाने के लिए वह भी कुएं में कूद गया, लेकिन तीनों ही बाहर नहीं आ पाए। सूचना केे बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों की मदद से तीनों शवों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed