फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   कबाड़ी से 1.70 लाख लूटने का मामला

कबाड़ी से 1.70 लाख लूटने का मामला

Sat, 29 Sep 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
कबाड़ी से 1.70 लाख लूटने का मामला
मुरादाबाद, अलीगढ़ और राजस्थान के ध्यानार्थ
विज्ञापन


1.70 लाख लूटने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

बाबूपुर में कबाड़ गोदाम चलाने वाले व्यक्ति को लूटा था

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गांव बाबूपुर में हथियार के बल पर कबाड़ी से 1.70 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
19 सितंबर को गांव बाबूपुर में दोपहर को स्कूटी सवार युवकों ने एक कबाड़ गोदाम चलाने वाले व्यक्ति से हथियार के बल पर 1.70 लाख रुपये लूट लिए थे। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले की जांच अपराध शाखा-4 प्रभारी पीएसआई मनोज कुमार को सौंपी गई। जिस पर आरोपियों की तलाश में 4 टीमें गठित की गई।
विज्ञापन

अपराध शाखा ने सूचना के आधार पर 5 आरोपियों को गुरुग्राम से ही दबोच लिया। आरोपियों की पहचान गांव धनवापुर निवासी धीरज, धोलपुर राजस्थान निवासी योगेश उर्फ योगी, सूरत नगर फेज-2 निवासी रोहित उर्फ अंग्रेज, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी अंकित व अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के गांव छररा निवासी सुमित उर्फ स्पाईसी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर स्कूटी, एक छीनी हुई बाइक व दो कट्टे सहित लूटे हुए रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में कई वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। रिमांड पूरी होने के बाद रविवार को आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed