{"_id":"5b3a64dd4f1c1bac598b4578","slug":"201530553565-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी युवकों ने आभूषण व्यवसायी को लगाया 7.5 लाख का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी युवकों ने आभूषण व्यवसायी को लगाया 7.5 लाख का चूना
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी युवकों ने आभूषण व्यवसायी को लगाया 7.5 लाख का चूना
क्रॉसर...
बीवियों को गहने दिखाने के बहाने लिए, बाद में मुकर गए
आर्थिक अपराध शाखा ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रताप नगर स्थित आभूषण व्यवसायी के साथ पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने साढ़े सात लाख की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि पड़ोसी युवकों ने आभूषण व्यापारी को झांसे में लेकर साढ़े सात लाख के गहने लेकर इसका भुगतान नहीं किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
आभूषण व्यवसायी दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि आरोपी कुलदीप और गुलशन थरेजा उनके पड़ोसी है। वह उनकी दुकान से काफी समय से खरीदारी करते हैं। 24 मई को आरोपियों ने व्यवसायी को झांसे में लेकर साढ़े सात लाख के गहनों का सौदा किया। आरोपी अपनी बीवियों को गहने दिखाने की बात कहते हुए गहने लेकर चले गए। देर शाम तक जब दोनों युवक गहने लेकर नहीं लौटे तो दिनेश ने उनसे पूछताछ की तो दोनों आरोपी गहने लेने की बात से मुकर गए। आभूषण व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच के बाद रविवार को दोनों के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया।
----------