फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   बेचने के लिए लाया था दिल्ली से गांजा, गिरफ्तार

बेचने के लिए लाया था दिल्ली से गांजा, गिरफ्तार

Tue, 17 Jul 2018 07:40 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
बेचने के लिए लाया था दिल्ली से गांजा, गिरफ्तार
बेचने के लिए लाया था दिल्ली से गांजा, धरा
विज्ञापन

-दो आरोपियों से मिले 2.85 किलो गांजा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली से गुरुग्राम बेचने के लिए ले जा रहे गांजे के साथ दो लोगों को अलग-अलग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 2.85 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात को सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने गांव साढराणा के पास नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान एक युवक ने पुलिस नाका देखकर हाथ में ली हुई पॉलीथीन फेंक दी और भागने लगा। इस पर नाके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे काबू किया।

आरोपी की पहचान गांव गढ़ी निवासी कुलदीप के रूप में हुई। जांच में पॉलीथीन से 2.25 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि दिल्ली से आए एक व्यक्ति ने उसे यह गांजा दिया था। जो वह बेचने जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, अपराध शाखा सेक्टर-10 ने सेक्टर-17/18 चौक पर नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने दरभंगा बिहार निवासी सुरेश कुमार को गांजा ले जाते दबोचा। आरोपी के कब्जे से करीब 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed