{"_id":"5ba15834867a557ec31fb144","slug":"161537300532-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरावली पहाडिय़ों में छिपने का बनाया था भंवर का ठिकाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरावली पहाडिय़ों में छिपने का बनाया था भंवर का ठिकाना
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरावली की पहाड़ियों में छिपने का बनाया था ठिकाना
-दिल्ली-जयपुर हाईवे नजदीक होने से मिलता था फायदा
राजेश राव
मानेसर। आईएमटी मानेसर स्थित अरावली की पहाड़ियों के बीच बसे गांव सहरावन के कमल फार्म हाउस में बदमाश भंवर ने छिपने का ठिकाना बना रखा था। पहाड़ में जंगल होने की वजह से आराम से पुलिस दबिश के वक्त दूर निकला जा सकता था। दिल्ली-जयपुर राजमार्ग नजदीक होने से भागने में आसानी रहती।
भंवर मंगलवार दोपहर साथी के साथ बाइक पर सवार होकर शराब व खाने-पीने का सामान लेकर यहां पहुंचा। कोठरी में बैठकर शराब व खाने-पीने की अन्य चीजें लेकर बैठा ही था। इतने में पालम विहार सीआईए पुलिस टीम की गाड़ी आ पहुंची। बदमाश ने तुरंत हथियार उठाकर पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। जिससे गाड़ी के शीशे में गोली लगने के बाद दूसरी तरफ शीशा टूटकर बाहर गिर पड़ा। वहीं पुलिस ने किसी तरह खुद को बचाया। इसी बीच पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। जिससे बदमाश का साथी अरावली की पहाड़ियों के जंगलों में भाग निकला। कोठरी के चारों ओर हरी घास व झाड़ियां हैं। यह अक्सर सन्नाटा रहता है। रविवार या छुट्टी के दिन ही थोड़ी बहुत चहल पहल रहती है। बाकी दिन पूरा इलाका सुनसान रहता है।