फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   साल 2018 में जेल में मिले 100 से अधिक मोबाइल

साल 2018 में जेल में मिले 100 से अधिक मोबाइल

Thu, 03 Jan 2019 05:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
साल 2018 में जेल में मिले 100 से अधिक मोबाइल
2018 में जेल में मिले 100 से अधिक मोबाइल
विज्ञापन

गुरुग्राम। भोंडसी जेल मेें मोबाइल बरामद होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 2018 में पुलिस ने भोंडसी से 100 से भी अधिक मोबाइल बरामद किए, लेकिन अब तक किसी भी मामले में जांच पूरी नहीं हो सकी है। जेल प्रशासन ने उक्त मामलों में एफआईआर दर्ज करा दी है। मामलों में पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ भी की, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने के कारण जेल से मोबाइल बरामद होना आम हो गया है।
2018 में कैदियों में मारपीट होने, बैरक से मादक पदार्थ व मोबाइल बरामद होने के 56 केस दर्ज हुए। इनमें दो मामले कैदियों की आपस में मारपीट के हैं जबकि करीब 50 मामले कैदियों से मोबाइल बरामदगी के हैं। चेकिंग अभियान के दौरान 100 से अधिक मोबाइल बरामद किए गए। मोबाइल बरामदगी में दो मामले ऐसे हैं जिनमें जेल के वार्डन सहित कैंटीन संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। मामले की जांच जारी होने की बात कहकर पुलिस खानापूर्ति कर रही है।
विज्ञापन

-----
जेल में मोबाइल मिलने के ज्यादातर मामलों में सामने आया है कि मोबाइल बाउंड्री से अंदर फेंके गए। इसके अलावा सामान में छिपाकर भी भेजे गए। अब जेल बाउंड्री की तरफ 24 घंटे गश्त शुरू की गई है। संदिग्ध को देखते ही तुरंत हिरासत में लेने के आदेश हैं। जेल में कैदियों को भेजे जाने वाले सामान की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-के सेलवराज, जेल महानिदेशक, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed