{"_id":"5bfe829cbdec224163421fc1","slug":"151543406236-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं की छात्रा से जीजा ने किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10वीं की छात्रा से जीजा ने किया दुष्कर्म का प्रयास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 28 Nov 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। घर पर पढ़ाई कर रही 10वीं कक्षा की छात्रा से उसके जीजा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने जब छात्रा से अश्लील हरकत की तो छात्रा ने शोर मचा दिया, जिस पर आरोपी उसे धमकी देता हुआ फरार हो गया। पालम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पालम विहार थाना क्षेत्र निवासी किशोरी ने बताया कि 4 नवंबर को वह अपने घर पर थी। इस दिन उसके जीजा निखिल भी घर पर आए हुए थे, छात्रा अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी इस दौरान जीजा भी उसके कमरे में गया और छात्रा से बात करते हुए उससे अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन
अभी छात्रा कुछ समझ पाती कि आरोपी ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया। आरोपी ने उसका मुंह दबाते हुए उस पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। घटना के बाद से छात्रा काफी चिंतित रहने लगी।
विज्ञापन
परिजनों ने जब उससे कारण पूछा तब उसने आपबीती बताई। इस बाबत परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पालम विहार थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम नेहरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।