फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   दुकान के बाहर सो रहे युवक के सिर पर पत्थर मारा, मौत

दुकान के बाहर सो रहे युवक के सिर पर पत्थर मारा, मौत

Thu, 07 Feb 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
दुकान के बाहर सो रहे युवक के सिर पर पत्थर मारा, मौत
दुकान के बाहर सो रहे युवक के सिर पर मारा पत्थर, मौत
विज्ञापन

- रंजिश की आशंका, मृतक की नहीं हुई पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शीतला कॉलोनी के पास दुकान के बाहर सो रहे 40 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात ने पत्थर मारकर हत्या कर दी। सुबह जब चाय वाले ने खून से लथपथ शव देखा तो इसकी सूचना दुकानदार को दी जिसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इसे रंजिश में हत्या मानकर देख रही है।

सूर्य विहार निवासी वसीम खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शीतला कॉलोनी के पास उसकी नगीना ग्लास एवं एल्युमीनियम की दुकान है। दुकान के बाहर करीब तीन साल से एक व्यक्ति देर रात को आकर सो जाता है जो सुबह उसके आने से पहले ही चला जाता है। बुधवार रात को भी वह व्यक्ति आकर सो गया था। सुबह उसकी दुकान के पास के चाय दुकानदार ने उसे फोन कर बताया कि दुकान के बाहर खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर वह मौके पर पहुंचा और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि मृतक के मुंह व सिर पर बुरी तरह से पत्थर मारे गए हैं जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हुई है। वारदात के पीछे कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि जिन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है वह मृतक के परिचित हैं और रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed