फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   लक्ष्य पूरा करने के लिए बनाया था बिजली निगम ने चोरी का केस

लक्ष्य पूरा करने के लिए बनाया था बिजली निगम ने चोरी का केस

Tue, 06 Nov 2018 05:20 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्य पूरा करने के लिए बनाया था बिजली निगम ने चोरी का केस
निगम ने लक्ष्य पूरा करने को बनाया था चोरी का केस
विज्ञापन

गुरुग्राम। सिविल जज सुषमा की अदालत ने बिजली चोरी के मामले में सुनवाई करते हुए बिजली निगम अधिकारियों को झूठा केस बनाने पर फटकार लगाई है। अदालत ने बिजली निगम को उपभोक्ता द्वारा जमा कराई गई राशि को 12 फीसदी ब्याज के साथ वापस करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने कहा कि निगम ने अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए झूठा केस बनाया।

पीड़ित के अधिवक्ता क्षितिज मेहता ने बताया, बिजली निगम ने नूरपुर निवासी राज कपूर के घर 20 अगस्त 2016 को छापा मारा था। इस दौरान बिजली मीटर के पास तार में लगे जोड़ को देखकर बिजली चोरी करने का आरोप लगा 1,04344 रुपये का जुर्माना लगाया था। जुर्माना भरने के बाद पीड़ित ने बिजली निगम के खिलाफ अदालत में 26 अगस्त को याचिका दायर की। जांच में पाया गया कि निगम ने चोरी पकड़ने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए झूठा केस दायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed