फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   रुपये लेने के बाद भी बिल्डर ने नहीं दिया फ्लैट पर कब्जा

रुपये लेने के बाद भी बिल्डर ने नहीं दिया फ्लैट पर कब्जा

Sun, 04 Nov 2018 04:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 04 Nov 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
रुपये लेने के बाद भी बिल्डर ने नहीं दिया फ्लैट पर कब्जा
building

गुरुग्राम। रुपये लेने के छह साल बाद भी बिल्डर ने फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया। इस मामले में पीड़ित की याचिका पर अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस के अनुसार सेक्टर-14 निवासी सुनील शर्मा ने अदालत में दायर याचिका में बताया कि उन्होंने 2012 में वालनट इंफ्रास्ट्रक्चर के नीमराणा राजस्थान के प्रोजेक्ट अरावली सिटी में निवेश किया था।
विज्ञापन


इसमें कुल राशि की 50 फीसदी राशि प्रोजेक्ट में काम के दौरान देनी थी, शेष फ्लैट पर कब्जा मिलने के बाद देनी थी। बुकिंग के समय 28 अगस्त 2012 को उन्होंने एक लाख रुपये देकर वालनट इंफ्रास्ट्रक्चर के सेक्टर-47 आईएलटी टावर कार्यालय में बुकिंग करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने समय-समय पर 3.72 लाख रुपये का भुगतान किया। इसके बाद जब वह मौके पर गए तो उन्हें वहां निर्माण कार्य ही नहीं मिला। उन्होंने कंपनी के निदेशक कुणाल पुरी व उपाध्यक्ष मोहित शर्मा को फोन कर बात की, लेकिन उन्होंने कोई भी संतोषजनक जवाब देने की बजाय बहानेबाजी शुरू कर दी।


इसी दौरान उन्हें पता लगा कि कंपनी के इस प्रोजेक्ट की जमीन पर कोई विवाद भी चल रहा है। लिहाजा उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन कंपनी प्रबंधन ने रुपये वापस करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed