{"_id":"5b573bbc4f1c1b50748b6e56","slug":"11532443580-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकेदार से 20 लाख लूट मामले में एक नाबालिग सहित दो काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेकेदार से 20 लाख लूट मामले में एक नाबालिग सहित दो काबू
Updated Tue, 24 Jul 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ठेकेदार से लूट मामले में नाबालिग सहित दो काबू
-ठेके पर ही काम करते थे दोनों आरोपी, 20 लाख लूटे थे, दो बाइक व देसी कट्टा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पटौदी में मई महीने में शराब ठेकेदार से 20 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपी पहले शराब के ठेके पर ही नौकरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल दो बाइक व देसी कट्टा बरामद किया है।
7 मई को बिलासपुर रोड पटौदी सब्दी मंडी के पास बने शराब के ठेके पर दो हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर 20 लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने ठेका संचालक चंद्रभान की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने पटौदी वार्ड-5 निवासी अंकित उर्फ चेंटा सहित एक नाबालिग के गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नाबालिग आरोपी पहले इसी ठेके पर काम करता था और उनका एक अन्य साथी अंशुल भी इसी ठेके पर काम करता था। इन्हें पता था कि दिन में किस वक्त ठेके से कैश एकत्र कर ऑफिस में जमा कराया जाता था। अंशुल के भाई का साला भी इसी ठेकेदार के पास उसके ऑफिस में काम करता था, उसी ने कैश ऑफिस में आने के बाद इन्हें बताया था। सूचना मिलने के बाद नाबालिग व उसका साथी अंकित चेहरे ढक कर अंशुल के साथ दो बाइकों पर आए और हथियार के बल पर 20 लाख रुपये लूटकर ले गए। आरोपियों से पूछताछ जारी है। इनसे लूटे गए रुपयों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।