फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ऑरिएंट कंपनी का पैकिंग इंचार्ज चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा

ऑरिएंट कंपनी का पैकिंग इंचार्ज चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा

Sun, 31 Mar 2019 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
ऑरिएंट कंपनी का पैकिंग इंचार्ज चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा
ऑरिएंट कंपनी का पैकिंग इंचार्ज चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-18 स्थित गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी ऑरिएंट क्राफ्ट लिमिटेड में चोरी का मामला सामने आया है। शनिवार को शिफ्ट खत्म होने के दौरान कंपनी के यूनिट हेड की ओर से जांच पड़ताल में कंपनी के पैकिंग इंचार्ज अरुण शर्मा को माल के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया। कंपनी अधिकारियों की सूचना पर उद्योग विहार थाना पुलिस ने आरोपी अरुण को माल समेत गिरफ्तार कर लिया। एक दिन की रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

कंपनी के यूनिट हेड राजेश सिंह ने बताया कि शनिवार को शिफ्ट खत्म होने के दौरान कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड जांच पड़ताल कर रहे थे। इस दौरान पैकिंग इंचार्ज अरुण शर्मा की पेंट के अंदर कंपनी से चोरी किए गए दो पीस टॉप बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि पांच छह साल से नौकरी के दौरान उसने पहले भी कई बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उद्योग विहार थाना पुलिस ने यूनिट हेड की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जिसे एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed