फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   पुलिसकर्मी बनकर इराकी नागरिक से छीने

पुलिसकर्मी बनकर इराकी नागरिक से छीने

Sun, 23 Dec 2018 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी बनकर इराकी नागरिक से छीने
पुलिसकर्मी बनकर इराकी नागरिक से छीने 8 हजार डॉलर
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर में एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए आए इराकी नागरिक से पुलिसकर्मी बनकर 8 हजार यूएस डॉलर छीनने का मामला सामने आया है। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो कथित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार मूलरूप से ईराक के कुर्दिस्तान निवासी जावेद हसन सेक्टर-52 स्थित एक गेस्ट हाउस में रुका हुआ है। वह गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज करवाने आया हुआ है। शिकायत में उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर की शाम को वह गेस्ट हाउस की बालकनी में खड़ा था। इस दौरान एक कार आई जिसमें दो लोग बैठे हुए थे। दोनों ने उसे पास बुलाया और स्वयं को पुलिसकर्मी बताते हुए अपना आईडी कार्ड दिखाया। आईडी कार्ड दिखाने के बाद उन्होंने जावेद से पासपोर्ट मांगा। पासपोर्ट दिखाते ही एक आरोपी उसकी तलाशी लेने लगा। इस दौरान उसकी जेब में रखे 8 हजार यूएस डॉलर छीन लिए। जब तक वह कुछ समझ पाता दोनों गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed