फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Domestic dispute in Mohali: Husband attacked wife with a knife; both injured.

मोहाली में घरेलू विवाद: पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया, दोनों घायल

Thu, 27 Aug 2026 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Domestic dispute in Mohali: Husband attacked wife with a knife; both injured.
मोहाली। फेज-9 की मुख्य मार्केट में शुक्रवार रात घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी को बचाने आए उसके साथी ने पति के सिर पर ईंट से वार किया। इस घटना में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि घायल पति की पहचान गुरदीप सिंह और पत्नी की पहचान कुलवंत कौर के रूप में हुई है। दोनों के बीच पिछले करीब डेढ़ साल से घरेलू विवाद चल रहा है। वे अलग-अलग रहते हैं और उनका मामला अदालत में विचाराधीन है। कुलवंत कौर ने गुरदीप सिंह के खिलाफ खर्चे का केस भी दायर किया हुआ है। शुक्रवार रात गुरदीप सिंह ने कुलवंत कौर को एक अन्य व्यक्ति के साथ देखा। तैश में आकर उसने कथित तौर पर चाकू से कुलवंत कौर की गर्दन पर वार कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल से छुट्टी के बाद होगी गिरफ्तारी
कुलवंत कौर पर हमला होते देख उसके साथी ने बीच-बचाव किया और गुरदीप सिंह के सिर पर ईंट से वार कर दिया। इस वार से गुरदीप सिंह भी घायल हो गया। दोनों घायलों को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। कुलवंत कौर मोहाली के एक निजी अस्पताल में और गुरदीप सिंह पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती हैं। डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया गया है और अस्पताल से छुट्टी के बाद गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed