फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   crime

पेड़ काटते वक्त पहली मंजिल से गिरा माली, अस्पताल में मौत

Mon, 27 Jan 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime
गुरुग्राम। फ्रेंडस कॉलोनी में एक घर के बाहर पेड़ काटते वक्त माली नीचे गिर गया। लोहे की ग्रिल में फंसने के कारण घायल हुए माली ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिजन गुरुग्राम पहुंचे और मकान मालिक के खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया। वहीं, पेड़ काटने की मंडल वन अधिकारी कार्यालय से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इस पर अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से मुजफ्फर पुर बिहार निवासी जय त्रिवेदी ने बताया कि वह सेक्टर-30 स्थित विजय विहार में परिवार सहित रहते हैं। उनका बेटा सनोज त्रिवेदी (37) माली था और फ्रेंडस कॉलोनी क्षेत्र में काम करता था। शनिवार को फ्रेंडस कॉलोनी निवासी हरभगवान अरोड़ा ने सनोज को उनके घर के बाहर लगे पेड़ (पाम ट्री) को काटने को कहा। पेड़ काटने के लिए सनोज घर की पहली मंजिल के बरामदे में गया। यहां पेड़ की डाल काटते वक्त अचानक वह नीचे गिर गया। नीचे गिरने से वह घर के आंगन में लगी लोहे की ग्रिल में फंस गया। ग्रिल उसके शरीर के अनेक हिस्सों में घुस गई। इस पर उसे सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार देर रात ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंडल वन अधिकारी सुभाष यादव ने बताया कि उनके कार्यालय से पेड़ काटने की अनुमति नहीं ली गई है। पेड़ काटने की सूचना मिली है। इस पर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित कर्मचारी को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed