फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   crime

महिला सिपाही की आपत्तिजनक फोटो वायरल, केस दर्ज

Mon, 27 Jan 2020 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
गुरुग्राम। एक महिला सिपाही की आपत्तिजनक फोटो वायरल होने का मामला साइबर थाना पुलिस ने दर्ज किया है। आरोप है कि महिला सिपाही के पति ने विवाद के दौरान यह फोटो महिला थाने में जमा करवाई थी। सुलह होने के बाद पुलिस ने उन्हें फोटो व सीडी वापस कर दी थी, लेकिन महिला थाने के एक सिपाही ने कुछ फोटो निकालकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला सिपाही ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका अपने पति से विवाद हो गया था। उनके पति ने उसकी शिकायत महिला थाने में की थी। इस दौरान उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो व सीडी भी थाने में जमा करवाई थी। करीब एक सप्ताह तक चला विवाद समाप्त हो गया और उसके पति ने शिकायत वापस ले ली। जब शिकायत वापस ली तो थाने से उसकी सभी फोटो व सीडी भी वापस ले ली।
विज्ञापन

आरोप है कि महिला थाने के जिस सिपाही के पास उसकी शिकायत की फाइल थी उसने कुछ फोटो को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। रविवार को उसकी आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सऐप ग्रुप व अन्य सोशल मीडिया पर मिली। इस पर उन्होंने साइबर थाना पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुंडू ने बताया कि मामला दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed