फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Created 21 examination centers for semester examinations

Gurugram News: सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाए

Thu, 16 Nov 2023 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Created 21 examination centers for semester examinations
-नए कॉलेजों के परीक्षार्थियों के लिए दूसरे कॉलेजों में बनाए केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय (जीयू) से संबद्ध गुरुग्राम व नूंह जिले के कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं दिसंबर माह के पहले सप्ताह में शुरू होंगी। सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए दोनों जिलों में 21 केंद्र बनाए गए हैं। सरकारी के साथ ही निजी कॉलेजों में भी परीक्षा केंद्र तैयार किए जाएंगे। नए कॉलेज जिनके पास अपनी इमारत नहीं है, उनके लिए नजदीक वाले दूसरे कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
गुरुग्राम विवि की ओर से जारी सूची के अनुसार रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज और राजकीय कन्या कॉलेज सेक्टर-14 में तीन सेंटर बनाए गए हैं। दोनों कॉलेजाें के परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण अन्य कॉलेजों के केंद्र यहां नहीं बनाए गए हैं। राजकीय काॅलेज फर्रुखनगर के परीक्षार्थियों के लिए राजकीय कॉलेज सेक्टर-9 में परीक्षा केंद्र बनाया है। राजकीय सेक्टर-9 कॉलेज में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय कॉलेज सिधरावली में राव नेकीराम मेमोरियल कॉलेज के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज रिठौज के परीक्षार्थियों के लिए सूरज डिग्री कॉलेज सेक्टर-74 में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। राजकीय कॉलेज जाटौली हेलीमंडी में राजकीय कॉलेज पटौदी के परीक्षार्थियों के लिए, सोहना स्थित एनबीएचएसएम कॉलेज में वर्ल्ड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कामराह इंस्टिट्यूट ऑफ इनफर्मेशन टेक्नोलॉजी और केआईआईटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का भी केंद्र बनाया गया है। राजकीय कॉलेज सेक्टर-52 में फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट गुड़गांव के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed