फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Councillors should identify land for CFC centres in their wards: Commissioner

पार्षद अपने वार्ड में सीएफसी सेंटर के लिए चिन्हित करें जमीन : आयुक्त

Thu, 04 Sep 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Councillors should identify land for CFC centres in their wards: Commissioner
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


मानेसर। मेयर डाॅ. इंद्रजीत कौर यादव की अध्यक्षता में बुधवार को निगम पार्षदों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वार्ड-1, 10, 13, 15, 18, 19 और 20 के पार्षद मौजूद रहे। सभी पार्षदों ने सफाई व्यवस्था सुधारने को लेकर निगम अधिकारियों की प्रशंसा की। उधर, आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि सभी पार्षद अपने वार्ड में कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) बनाने के लिए जमीन चिन्हित करें।

पार्षदों ने कहा कि अधिकारियों की मेहनत की बदौलत ही सभी वार्डों में सफाई कर्मचारियों और संसाधनों की पूर्ति हो रही है। मेयर ने कहा कि कई गांवों में कम्युनिटी सेंटर बनाने के लिए निगम के पास जमीन नहीं है। ऐसी जगहों पर एचएसआईआईडीसी की जमीन खाली पड़ी है, विभाग से तालमेल करके उस जगह पर कम्युनिटी सेंटर बनाने की दिशा में काम किया जाए। सड़कों के दोनों तरफ झाड़ियों की सफाई, निगम क्षेत्र में जोहड़ों की सफाई, मच्छरों से राहत को लेकर फाॅगिंग करवाई जाए। गांवों के मुख्य रास्तों पर स्वागत गेट, स्ट्रीट लाइटें, सरकारी इमारतों की देखभाल के लिए एक-एक स्टाफ नियुक्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि पार्षद वार्ड में सीएफसी सेंटर के लिए जमीन चिन्हित करके सूचित करें। सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा निगम अधिकारियों को आदेश दिए कि पार्षदों द्वारा मिलने वाली कार्यों की सूची को प्राथमिकता के आधार पर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव ने बैठक में सफाई कर्मचारियों की सूची पार्षदों के साथ साझा करते हुए कहा कि पार्षद अपने वार्ड के इन सफाई कर्मचारियों की मदद से काम ले सकते हैं। एएसआई और वार्डों में सफाई के कामों के लिए उपयोग में लाए जाने वाले संसाधनों की सूची भी पार्षदों के साथ साझा की गई। सफाई कर्मचारी नगर निगम मानेसर के लोगो वाली जैकेट पहनेंगे। पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में होने वाले कार्यों की सूची निगम अधिकारियों को दी। जैसे वार्डों में कम्युनिटी सेंटर बनवाने, चैपालों की मरम्मत करवाने, पीने के पानी के लिए ट्यूबवेल लगवाने, नालियों की सफाई, लाइब्रेरी बनवाने आदि कामों की सूची दी। बैठक में विशेष स्वच्छता अधिकारी प्रदीप अहलावत, संयुक्त आयुक्त हितेंद्र शर्मा, डीटीपी राजेंद्र शर्मा, एक्सईएन मंदीप धनखड़, निजेश, एसडीओ अमन राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed