फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corporation's record income in property and water tax

प्रॉपर्टी और वाटर टैक्स में निगम की रिकार्ड आमदनी

Fri, 02 Apr 2021 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Corporation's record income in property and water tax
गुरुग्राम। नगर निगम ने पिछले दो वित्तीय वर्षों की तुलना में 2020-21 में प्रॉपर्टी और पानी के टैक्स में अधिक वसूली की है। इसके लिए अभियान चलाया गया, जिसमें 253.83 करोड़ रुपयों की वसूली की गई है। इसमें 225 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी और 28.83 करोड़ रुपये वाटर टैक्स वसूला गया है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष के सात महीने कोरोना के कारण लॉकडाउन में बीते थे। लेकिन सरकार की ब्याज माफी योजना के कारण लोगों ने पिछले बकाए का भी इस दौरान पूरा भुगतान भी किया है।
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2020-21 में कोरोना काल के चलते नागरिकों को राहत प्रदान करते हुए प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी में 25 प्रतिशत छूट। साथ में ब्याज माफी का लाभ भी दिया था। इस योजना का लाभ उठाते हुए गुरुग्राम के प्रॉपर्टी मालिकों ने अपने प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी की है।
विज्ञापन

पिछले तीन वर्षों के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में नगर निगम के खजाने में 207 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में जमा हुए थे। वित्त वर्ष 2019-20 में यह आंकड़ा घटकर 168 करोड़ रुपए रहा। लेकिन वित्त वर्ष 2020-21 में भारी वृद्धि हुई और यह आंकड़ा 225 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे प्रॉपर्टी मालिकों को प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी करने के लिए प्रेरित करें। इसी के तहत वार्डों में कैंप लगाकर प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी समस्याओं को दूर किया गया। नागरिकों को उनके घर द्वार पर प्रॉपर्टी टैक्स अदायगी की सुविधा प्रदान की गई। यही नहीं, सभजी आरडब्ल्यूए के लिए इन्सेंटिव तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान करने की घोषणा की गई। जो अपने यहां से 80 प्रतिशत या इससे अधिक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने में सहयोग करेगी। इस योजना के तहत सोसायटी, सेक्टर या कॉलोनी क्षेत्र में कुल जमा हुए प्रॉपर्टी टैक्स की 5 प्रतिशत राशि आरडब्ल्यूए को ठोस कचरा प्रबंधन संबंधी कार्य करने के लिए उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई थी। इस इन्सेंटिव योजना का लाभ उठाते हुए नगर निगम क्षेत्र की 16 आरडब्ल्यूए को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed