{"_id":"605cd1168ebc3ec89c781172","slug":"corporation-engaged-in-making-sadar-bazar-a-no-vehicle-zone-gurgaon-news-noi5736287136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर बाजार को नो व्हीकल जोन बनाने में जुटा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर बाजार को नो व्हीकल जोन बनाने में जुटा निगम
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के सबसे भीड़-भाड़ वाले सदर बाजार को नो व्हीकल जोन बनाने के लिए चल रहे ट्रायल को नगर निगम पुलिस के सहयोग से सफल बनाने में जुटा है। इसके लिए प्रशासन की ओर से बाजार के एंट्री प्वाइंट पर एक पुलिसकर्मी की तैनाती भी की गई है जो वाहनों को बाजार के अंदर प्रवेश करने से रोक रहे हैं। हालांकि, इस दौरान कई बार वाहन चालक बहाना बनाकर बाजार में प्रवेश करने में सफल भी हो रहे हैं।
निगम प्रशासन की ओर से जगह-जगह नो पार्किंग के बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके बाद भी वाहन सड़कों के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं। साथ ही लोग वाहनों को लेकर बाजार के अंदर भी प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं।
ट्रायल को सफल बनाने के लिए बाजार के आने वाले और जाने वाले रास्ते पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसी के साथ निगम ने दुकानदारों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। इसके बाद भी दुकानों के बाहर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इमरजेंसी पड़ने पर दूर स्थित पार्किंग से वाहन को समय लगेगा। इसी के साथ बाजार में ग्राहक भी नहीं आ रहे हैं। इस वजह से उनके व्यवसाय पर बुरा असर पड़ रहा है जबकि प्रशासन के इस फैसले से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।