फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   corona positive mother and 5 children disappear from home isolation

होम आइसोलेशन से महिला अपने पांच बच्चों के साथ बिना बताए हुई गायब

Fri, 14 Aug 2020 05:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
corona positive mother and 5 children disappear from home isolation
गुरुग्राम। नाहरपुर रूपा गांव में रहने वाली महिला और उसके पांच बच्चे कोरोना संक्रमित थे जिन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया था। सभी मकान मालिक को बिना सूचना दिए यहां से चले गए। बृहस्पतिवार को सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। जांच के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि महिला के गृह जिले में संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है। मोबाइल लोकेशन से भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

नाहरपुर रूपा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिता शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जून को कोरोना टेस्ट कैंप में नाहरपुर रूपा गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला व उसके पांच बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने सभी को सेक्टर-9 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में आइसोलेट कर दिया था। डॉक्टरों को मकान मालिक से सूचना मिली कि पूरा परिवार बिना बताए यहां से चला गया है। जब डॉक्टरों ने महिला व उसके पति के मोबाइल पर कॉल किया तो वे बंद मिले। मेडिकल ऑफिसर ने पुलिस में शिकायत देकर मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed