फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corona is not stopping, 466 new patients were found

Gurugram News: नहीं थम रहा कोरोना, 466 नए मरीज मिले

Sun, 23 Apr 2023 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sun, 23 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Corona is not stopping, 466 new patients were found
पूरे प्रदेश में गुरुग्राम में कोरोना के 44 प्रतिशत मामले
विज्ञापन


संक्रमण दर 16.18 फीसदी, सक्रिय मरीजों की संख्या 2725 हुए

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है। ये ही वजह है कि हरियाणा में सर्वाधिक कोरोना के मामले में गुरुग्राम नंबर- वन पर है। जिले में 44 प्रतिशत से ऊपर कोरोना के मामले है। पूरे हरियाणा के 21 जिलों में 55 प्रतिशत कोरोना संक्रमण के मामले है। एक तरफ कोरोना के मामले तेजी से प्रकाश में आ रहे हैं। इसके बावजूद लोग न ही मास्क लगा रहे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आ रहे हैं। कोरोना के मामले में आए दिन इजाफा होने के चलते शुक्रवार को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग के तैयारियों का जायजा लिया है। वहीं, विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया की सरकारी स्वास्थ्य संसाधनों में आम नागरिकों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।

शनिवार को भी कोरोना के 466 मामले प्रकाश में आए है। सक्रिय मरीजों की संख्या 2725 हो गई है। इनमें से 2710 कोरोना के मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि 15 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है। शहर में कोरोना की संक्रमण दर 16.18 फीसदी पहुंच गई है। वहीं, बढ़ते हुए कोरोना के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच की सीमा बढ़ा दी है। जहां, 24 घंटों में 2880 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच हुई। इनमें से आरटीपीसीआर 1394 और 1486 एंटीजन की जांच हुई। राहत की बात है कि शनिवार को 471 मरीज स्वस्थ होकर घर को वापस लौटे गए हैं।
विज्ञापन




संक्रमण बढ़ते देख बढ़ाई सुविधाएं :
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए सहूलियतें और सुविधाएं बढ़ा दी हैं। मरीजों के लिए सरकारी सहित निजी अस्पतालों में 5758 बेड आरक्षित किए गए हैं। इनमें आईसीयू बेड की संख्या 658, बीएलएल एंबुलेंस 62, एएलएस एंबुलेंस 50 है और वेंटिलेटर 281 हैं। वहीं, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed