{"_id":"606c722e8ebc3ee64917de38","slug":"corona-infection-found-in-604-patients-in-the-district-gurgaon-news-noi5755674139","type":"story","status":"publish","title_hn":"604 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि, 160 स्वस्थ्य घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
604 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि, 160 स्वस्थ्य घोषित
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी जिले में 604 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह राहत की बात रही कि कोरोना संक्रमण से मंगलवार को किसी की मौत नहीं हुई है। जबकि 160 व्यक्ति स्वस्थ होकर घरों को चले गए हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 66138 हो गई है। वहीं 62,158 व्यक्ति स्वस्थ हो गए हैं। इन दिनों 3612 कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 3555 होम आइसोलेशन में हैं। जबकि 257 लोग अस्पताल में भर्ती हुई है।
प्रशासन के अनुसार, मंगलवार को 7151 लोगों की जांच हुई है। जो कि इस साल में जांच कराने वालों का रिकॉर्ड है। इनमें से 6007 आरटीपीसीआर जांच हुई। 1144 रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ है। जिले में अब तक 9,74,114 लोगों की जांच हो चुकी है।
8010 लोगों को लगी वैक्सीन
मंगलवार को गुरुग्राम में 8010 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें 4713 लोगों ने सरकारी केंद्रों पर और 3297 लोगों ने निजी केंद्रों पर टीका लगवाया। मंगलवार को निर्धारित 95 केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक आयु के 7898 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें से 7514 ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई, जबकि 384 लोगों को दूसरी डोज दी गई। सरकारी केंद्रों पर 4456 लोगों को पहली डोज एवं 187 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
वहीं, निजी केंद्रों पर 3058 लोगों ने पहली डोज एवं 197 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। इनके अलावा टीका लगवाने वालों में 71 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल रहे। जिनमें से 25 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली और 46 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं, 41 फ्रंटलाइन वर्करों को भी वैक्सीन लगी। इनमें से 6 ने पहली डोज और 35 ने दूसरी डोज लगवाई।