फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   corona attack mostly diabetes and hypertenssion

डायबिटीज से ज्यादा हायपरटेंशन के मरीजों को चपेट में ले रहा कोरोना

Sun, 19 Jul 2020 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
corona attack mostly diabetes and hypertenssion
गुरुग्राम। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में कोई खास कमी नहीं आ रही। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग से एक अहम जानकारी सामने आई है। विभाग के मुताबिक, कोरोना वायरस डायबिटीज व हाइपरटेंशन से पीड़ित मरीजों को आसानी से अपनी चपेट में ले रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने खुद इस बात की पुष्टि की है। सीएमओ के मुताबिक, कोरोना मरीजों में अधिकांश लोग डायबिटीज व हाइपरटेंशन से पीड़ित हैं। मालूम हो कि अब तक जिले में कोरोना संक्रमण के कारण 116 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 79 मरीज पहले से ही डायबिटीज व हाइपरटेंशन सरीखी बीमारियों से पीड़ित थे, जबकि 37 मरीजों में पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। वहीं, उपचाराधीन मरीजों में से करीब 20 संक्रमित ऐसे हैं जिनकी हालत गंभीर है और इनको आईसीयू व वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन

डायबिटीज व हाइपरटेंशन रोगियों के लिए सलाह
डायबिटीज व हाइपरटेंशन से पीड़ित मरीजों को कोरोना काल में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग ने भी ऐसे मरीजों के लिए काफी पहले ही विशेष दिशानिर्देश जारी किया था। ऐसे मरीज धूम्रपान से बचें और आवश्यक न हो तो घर से बाहर न निकलें। खाने में सोडियम की मात्रा नियंत्रित रखें और अल्कोहल इत्यादि से बिल्कुल दूर रहें। कैफीन ब्लड प्रेशर को बढ़ाती है इसलिए खास तौर पर हायपरटेंशन से पीड़ित मरीज चाय, कॉफी का सेवन कम कर दें। घर से बाहर निकलते समय अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें। समूह में जाने से बचें और क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed