फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Copper and motor theft by breaking the lock of the closed factory

बंद फैक्टरी का ताला तोड़कर कॉपर-मोटर चोरी

Tue, 14 Dec 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Copper and motor theft by breaking the lock of the closed factory
गुुरुग्राम। आईएमटी मानेसर स्थित एक बंद फैक्टरी का ताला तोड़कर चोर, मशीनों से कॉपर और मोटर चोरी करके ले गए। दूसरे दिन लोगों के पहुंचने पर ताला टूटा देखकर चोरी की जानकारी हुई। दिल्ली निवासी फैक्टरी मालिक की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं एक व्यक्ति के कमरे में रखे 1.30 लाख रुपये चोरी हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मानसरोवर गार्डन के रहने वाले संदीप सिंह की आईएमटी मानेसर में फैक्टरी है। नौ और दस दिसंबर को उनकी फैक्टरी का ताला तोड़कर चोर मशीनों से कॉपर और विदेशी मोटर चोरी कर ले गए। पीड़ित पहुंचे तो ताला टूटा देखकर चोरी का पता चला। पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि करीब चार लाख रुपये की चोरी हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे चोरों का सुराग लगाया जा सके। वहीं, गुरुग्राम थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद वालीम निहाल कालोनी में किराए पर रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके रूम में 1.30 लाख रुपये रखे हुए थे। उनका आरोप है कि कमरे में ही रहने वाला साथी उनके रुपये चोरी कर ले गया। घटना के दिन से वह भी गायब है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed