फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Controversy deepens over changing the location of vegetable market in Tawadu

Gurugram News: तावड़ू में सब्जी मंडी का स्थान बदलने पर विवाद गहराया

Tue, 17 Jun 2025 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 17 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Controversy deepens over changing the location of vegetable market in Tawadu
तावडू। नगर में सब्जी मंडी के स्थान बदलने पर विवाद और गहरा गया है। सब्जी मंडी व्यापारियों के दो गुटों में बंटने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। एक गुट ने सोमवार सुबह अचानक निजी भूमि किराये पर लेकर अलग सब्जी मंडी शुरू कर दी, जिसे हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना माना जा रहा है। इस गुटबाजी से न केवल व्यापारी, बल्कि सब्जी बेचने वाले किसान भी परेशान हैं।
विज्ञापन


मंडी आढ़ती शांति स्वरूप, आस मोहम्मद, कर्मवीर यादव, मम्मन खान, फौजी, हाजी सोहराब, प्रभु दयाल, दीपक मंगला और आबिद ने कहा कि नई सब्जी मंडी को 19 मई को कोर्ट के आदेशानुसार निर्धारित स्थान पर शांतिपूर्ण तरीके से स्थानांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद कुछ व्यापारी विरोध कर रहे हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस दौरान दर्जनभर लाइसेंसधारी आढ़तियों ने मार्केट कमेटी सचिव कार्यालय में पहुंच अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि नई मंडी में बिजली, पानी, छाया और सुरक्षा जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद कुछ व्यापारी विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों का कहना है कि उन्होंने स्थायी मंडी में करोड़ों रुपये खर्च कर दुकानें ली थीं, ताकि उनका व्यापार फले-फूले और किसानों को उचित दाम मिले। लेकिन अब चंद व्यापारियों के विरोध से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। फल विक्रेता प्रभु दयाल, सब्जी विक्रेता कर्मवीर यादव और श्याम सुंदर सैनी ने बताया कि नई मंडी सुविधाओं और सुरक्षा के लिहाज से उपयुक्त है, जबकि निजी भूमि पर शुरू की गई मंडी में बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं का अभाव है। कच्ची जमीन पर सब्जी खरीद-बिक्री से किसानों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने मांग की कि या तो मंडी को पूरी तरह निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, या उनकी निवेश राशि ब्याज सहित वापस की जाए।


इस विवाद को लेकर मार्केट कमेटी सचिव मनीष कुमार ने बताया कि तीन आढ़तियों को नोटिस जारी किए गए हैं। दोनों पक्षों के साथ बातचीत चल रही है और सहमति की संभावना है। अगर सहमति नहीं बनी, तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed