{"_id":"6b019991c395bbffcb0e5f51","slug":"construction-of-the-murshedpur-siwari-road-begins-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-108024-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मुशेदपुर-सिवाड़ी सड़क निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मुशेदपुर-सिवाड़ी सड़क निर्माण शुरू
विज्ञापन
2 मुसेदपुर से सिवाडी लिंक सड़क का नारियल तोड़कर शुभारम्भ करते हुए विधायक बिमला चौधरी साथ में गा
78 लाख रुपये की लागत से बनेगी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। मुशेदपुर से सिवाड़ी को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 78 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का शुभारंभ पटौदी विधायक बिमला चौधरी ने किया। लंबे इंतजार के बाद शुरू हुए इस कार्य से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि सड़क की खराब हालत से आवागमन में भारी दिक्कत हो रही थी।
उन्होंने बताया कि अब सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। विधायक ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता से कोई समझौता न करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि काम में कमी मिलने पर सड़क के सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। इस दौरान मार्केट कमेटी अध्यक्ष दौलतराम, उपाध्यक्ष कंवरपाल चौहान और सरपंच प्रीति यादव भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
मार्केट कमेटी अध्यक्ष दौलतराम ने कहा कि मजबूत सड़क गांव के विकास की पहली सीढ़ी है। ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। सड़क बनने से किसानों, विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों सहित सभी ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे आसपास के गांवों का आपसी संपर्क भी मजबूत होगा। सरपंच प्रीति यादव ने सड़क निर्माण शुरू होने पर विधायक और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।
विज्ञापन
गुणवत्ता पर जोर और उपस्थित गणमान्य
विधायक बिमला चौधरी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शुभारंभ के अवसर पर शुभराम, जगदीश, भंवर सिंह बोहरा, समाजसेवी बसंत कुमार, राधे पंडित, राधेश्याम, मामचंद जराऊ, राहुल यादव, ताराचंद शहरावत, पूरन खेड़ा, कर्णपाल, सतपाल और प्रीतम सहित अनेक ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद थे। सरपंच प्रीति यादव ने विधायक बिमला चौधरी का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।