फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Construction of Chhath Ghat and Baba Vidyapati Bhawan started in the district

Gurugram News: जिले में छठ घाट और बाबा विद्यापति भवन का निर्माण शुरू

Mon, 15 Sep 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Construction of Chhath Ghat and Baba Vidyapati Bhawan started in the district
भुमिजा मैथिली मंच के सहयोग से शुरू हुआ कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले के मिथिला समाज ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। भुमिजा मैथिली मंच, गुरुग्राम के प्रयासों और समाजबंधुओं के सहयोग से बाबा विद्यापति भवन एवं स्थायी छठ घाट निर्माण की नींव रखी गई है। इसके लिए 300 गज भूमि की खरीद पूरी कर ली गई है, जो समाज की एकजुटता और संकल्प का प्रतीक है।



इसी कड़ी में रविवार को मारुति कुंज स्थित विशेष बैठक में भारी संख्या में परिवारों, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में छठ पूजा की नई कार्यकारिणी का गठन, स्थायी छठ घाट निर्माण की तैयारियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन




भुमिजा मैथिली मंच के अध्यक्ष महावीर मिश्रा ने कहा कि यह निर्माण धार्मिक आस्था के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक धरोहर होगा। महासचिव मुकेश झा ने इसे समाज की एकता का प्रतीक बताते हुए सभी से सहयोग की अपील की। कोषाध्यक्ष संजय कात्यायन ने पारदर्शिता और समर्पण से कार्य करने का आश्वासन दिया। वहीं उपाध्यक्ष प्रभात सिंह ने युवाओं से इस आयोजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। संयोजक बिमलेंदु यादव ने कहा कि यह पहल केवल छठ महापर्व तक सीमित नहीं, बल्कि गुरुग्राम में मिथिला समाज की पहचान को भी मजबूत करेगी। इस बैठक में मुकेश झा, संजय मिश्रा, वैभव चतुर्वेदी, मुन्ना झा, पंकज झा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह आयोजन आगामी छठ महापर्व को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed