फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Construction material worth Rs 2.50 lakh looted at gunpoint

Gurugram News: हथियार के बल पर 2.50 लाख की निर्माण सामग्री लूटी

Thu, 23 Jan 2025 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Construction material worth Rs 2.50 lakh looted at gunpoint
पुन्हाना। गंगवानी गांव में निर्माणाधीन पुल के पास से हथियारों के बल पर श्रमिकों से लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में अंकित यादव पुत्र वेद प्रकाश निवासी गुरुग्राम ने बताया कि गांव के पास सिंचाई विभाग के तहत उजीना ड्रेन के आरडी 33474 पर वीबार ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। मौके पर निर्माण सामग्री रखी हुई है, जिसकी देखभाल के लिए श्रमिक सुरेश कुमार व फजरू को रखा हुआ है। मंगलवार रात 1 बजे 10-12 लोग हथियार के साथ एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए और गाड़ी में निर्माण का सामान भरना शुरू कर दिया। श्रमिकों ने जब उन्हें रोका तो आरोपियों ने उन पर हथियार तान दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए सामान ले गए। लूटे हुए सामान में 13 प्लेट व 3 टन सरिया था, जिसकी कीमत ढाई लाख रुपये है। घटना की जानकारी पुलिस को देने पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर शिकायत के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed