फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Constitution is the soul of the country, Congress will not let it weaken - Hooda

Gurugram News: संविधान देश की आत्मा, इसे कमजोर नहीं होने देगी कांग्रेस- हुड्डा

Wed, 07 May 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Constitution is the soul of the country, Congress will not let it weaken - Hooda
नूंह। कांग्रेस के ‘संविधान बचाओ अभियान’ के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज नूंह पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। हुड्डा ने कहा कि संविधान इस देश की आत्मा है और यह पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। लेकिन आज संविधान की शक्ति, देश के संघीय ढांचे और सांविधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। आज कहीं सुप्रीम कोर्ट पर अनुचित टिप्पणियां की जा रही हैं तो कहीं जांच एजेंसियों का राजनीतिक द्वेष के तहत दुरुपयोग किया जा रहा है। कहीं आरक्षण पर चोट पहुंचाने की कोशिश हो रही है तो कहीं चुनावी प्रक्रियाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह सब देश के लोकतंत्र व संविधान को कमजोर करने वाली गतिविधियां हैं। लेकिन कांग्रेस बीजेपी के इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। यही वजह है कि कांग्रेस एक अभियान के जरिये जन-जन तक यह संदेश पहुंचा रही है।
विज्ञापन


जनसभा के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस जाति जनगणना का स्वागत करती है। पार्टी और खासकर राहुल गांधी ने हर मंच से यह मांग उठाई थी। अब कांग्रेस आरक्षण पर लगी 50 प्रतिशत की सीमा को भी हटवाने की मांग उठाएगी।
विज्ञापन


पंजाब सरकार द्वारा हरियाणा के हिस्से का पानी रोके जाने पर हुड्डा ने कहा कि यह संघीय ढांचे पर चोट पहुंचाई जा रही है। कांग्रेस इसका मजबूती से विरोध करेगी। सरकार अगर हरियाणा हित में उचित कदम उठाएगी तो कांग्रेस उसका समर्थन करेगी। इसी तरह अगर केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ किसी कार्रवाई को अमल में लाती है तो कांग्रेस मजबूती के साथ सरकार के साथ खड़ी है। सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने सरकार को यह आश्वासन दिया है। इस मौके पर विधायक आफताब अहमद व विधायक मामन खान ने भी अपने विचार रखते हुए कांग्रेस के विकास कार्य गिनवाए। आफताब अहमद ने भाजपा प्रदेश को बांटने व जाति धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो - कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अन्य नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed