फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Congress Supports Firefighters' Strike

Gurugram News: दमकल कर्मियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन

Sat, 11 Apr 2026 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Congress Supports Firefighters' Strike
-पार्टी नेताओं ने साधा नायब सैनी सरकार पर निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। लंबित मांगों को लेकर जारी दमकल कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। सरकार द्वारा मांगों पर कोई ठोस निर्णय न लेने से कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। इस बीच हड़ताली कर्मचारियों को कांग्रेस पार्टी का समर्थन भी मिल गया है, जिससे आंदोलन को और बल मिला है।

शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी अख्तर हुसैन कांग्रेस कार्यकर्ता तौसिफ खान बीसरू, वासिद अली, अरशद एडवोकेट, कासिद पूर्व पार्षद, अजहरूदीन एडवोकेट के साथ हड़ताल स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों को जायज बताया। उन्होंने कहा कि दमकल कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सुरक्षा करते हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। हाजी अख्तर हुसैन ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि फरीदाबाद अग्निकांड में जान गंवाने वाले दमकल कर्मियों को अब तक उचित सम्मान और उनके परिजनों को राहत नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि शहीद कर्मचारियों को सम्मान दिया जाए और उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने आश्वासन दिया कि पार्टी हर स्तर पर दमकल कर्मचारियों के साथ खड़ी है और उनकी मांगों को सरकार तक मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द ही कर्मचारियों की मांगों पर निर्णय नहीं लेती है तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेगी। वहीं, हड़ताली कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के चलते दमकल सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है, जिससे आमजन की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed