फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Congress is playing politics of lies on the SIR issue: Sarvapriya Tyagi

एसआईआर पर झूठ की राजनीति कर रही कांग्रेस : सर्वप्रिय त्यागी

Thu, 18 Dec 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Congress is playing politics of lies on the SIR issue: Sarvapriya Tyagi
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन पिछले चार महीनों से एसआईआर को लेकर सुनियोजित तरीके से झूठ, भ्रम और डर फैलाकर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं। उनका उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था पर अविश्वास पैदा करना और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को बदनाम करना है। त्यागी ने कहा कि संसद में एसआईआर पर हुई चर्चा ने कांग्रेस की झूठ की राजनीति को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। कांग्रेस नेताओं द्वारा यह कहना कि चुनाव आयोग को मतदाता सूची के सत्यापन का अधिकार नहीं है, संविधान का खुला अपमान है। उन्होंने कहा कि देश की जागरूक जनता कांग्रेस के झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार को भली-भांति समझ चुकी है। यही कारण है कि कांग्रेस लगातार जनता का विश्वास खो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed