फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Congress hurt the sentiments of the people by questioning the valour of the army: Baroli

सेना के पराक्रम पर प्रश्न चिन्ह लगाकर कांग्रेस ने जनता का दिल दुखाया : बड़ौली

Thu, 31 Jul 2025 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
Congress hurt the sentiments of the people by questioning the valour of the army: Baroli
सेना पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस को सवाल पूछने का अधिकार नहीं
विज्ञापन



377 मंडलों में भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा






अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा प्रदेश के सभी 377 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकालेगी। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका पर 14 फरवरी को फरीदाबाद में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत मंत्री, विधायक और प्रदेश के कार्यकर्ता शामिल होंगे। विभाजन विभीषिका पर जिला स्तर पर भी कार्यक्रम होने हैं। बड़ौली बृहस्पतिवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में जिला पदाधिकारियों की मीटिंग से पहले प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस को घेरा और कहा सेना के पराक्रम पर प्रश्न चिन्ह लगाकर कांग्रेस को देश की 140 करोड़ जनता का दिल दुखाया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता का कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है और अब कोई भी कांग्रेस पार्टी से जुड़ना नहीं चाहता।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा के लिए प्रदेश समिति का गठन हो गया है। पूर्व मंत्री असीम गोयल को कमेटी का संयोजक नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि मनीष यादव गुरुग्राम, डॉ. आदित्य बतरा रोहतक, मीना परमार भिवानी को सह संयोजक नियुक्त किया है। बैठक में जिला प्रभारी संदीप जोशी, जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, जिला महामंत्री अजीत यादव, जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, हरविंद्र कोहली, बल्लभगढ़ के जिला प्रभारी कमल यादव, जिला मीडिया प्रभारी हितैष चौधरी के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मानेसर में भाजपा जिला कार्यालय का किया उद्घाटन

मानेसर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बृहस्पतिवार को मानेसर में भाजपा जिला कार्यालय का विधिवत हवन यज्ञ कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद बड़ौली ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और वर्तमान में चल रहे अभियानों की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने की। इस मौके पर विधायक तेजपाल तंवर, विधायक बिमला चौधरी, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, जिला प्रभारी राजकुमार वोहरा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं फरीदाबाद महानगर प्रभारी कमल यादव सहित भाजपा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारीगण और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed