{"_id":"6416fdb31e06bdaf770d43fb","slug":"compensation-will-be-given-for-the-ruined-crop-rao-indrajit-gurgaon-news-c-1-1-357534-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्बाद फसल का मिलेगा मुआवजा : राव इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बाद फसल का मिलेगा मुआवजा : राव इंद्रजीत
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने ओलावृष्टि से प्रभावित फसल की विशेष गिरदावरी कराने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने क्षेत्र के किसानों को सांत्वना देते हुए कहा कि उनकी बर्बाद हुई फसल के एक-एक दाने का मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने गुरुग्राम के पटौदी-फर्रुखनगर व मेवात क्षेत्र में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल की विशेष गिरदावरी करने का निर्देश दे दिया है। उन्होंने कहा कि आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के आंकलन के लिए विशेष गिरदावरी का कार्य जल्द ही शुरू होगा। उनकी प्रदेश के मंत्रियों व उच्च अधिकारियों के साथ जिला उपायुक्त से इस विषय पर बातचीत हो गई है। राव ने कहा कि किसानों के हित के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार खड़ी हुई है और विशेष गिरदावरी कर किसानों को राहत दी जाएगी। राव ने कहा कि किसानों के हुए नुकसान की भरपाई प्रदेश सरकार द्वारा करवाई जाएगी। किसान इस बात से निश्चिंत रहें और गिरदावरी कर मुआवजा दिया जाएगा।