फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Compensation for G-SPR will be decided soon

Gurugram News: जी-एसपीआर के लिए जल्द तय होगा मुआवजा

Wed, 03 Jun 2026 08:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Compensation for G-SPR will be decided soon
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ग्रेटर सदर्न पेरिफेरल रोड (जी-एसपीआर) परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों की आपत्तियों की सुनवाई पूरी कर चुका है। अब किसानों को मुआवजा दिया जाना है। इसके लिए गठित कमेटी की दो बैठकें हो चुकी हैं, हालांकि, मुआवजे की दरों को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। परियोजना के लिए 14 गांवों में फैली लगभग 671 एकड़ भूमि ली जानी है।
विज्ञापन

एचएसवीपी के अनुसार जी-एसपीआर के पहले चरण में आने वाले छह गांवों के किसानों की आपत्तियों पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। इनमें बादशाहपुर, धुमसपुर, मैदावास, कादरपुर, उल्लावास और बेहरामपुर गांव शामिल हैं। पहले चरण में इन गांवों की करीब 250 से 300 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जाएगी। दूसरे चरण में जी-एसपीआर के लिए आठ गांवों की भूमि अधिग्रहित की जानी है। इनमें सकतपुर, अकलीमपुर, टिकली, बादशाहपुर, शिकोहपुर, नौरंगपुर, बढ़ा गुर्जर, मानेसर और नैनवाल गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

इन गांवों से संबंधित सभी औपचारिकताएं भी पूरी की जा चुकी हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 1,200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। एचएसवीपी के संपदा अधिकारी राकेश सैनी ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed