{"_id":"690502c7a1fb67de4a0087c4","slug":"company-accountant-defrauded-rs-73-lakh-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71013-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कंपनी के अकाउंटेंट ने की 73 लाख की धोखाधड़ी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कंपनी के अकाउंटेंट ने की 73 लाख की धोखाधड़ी, गिरफ्तार
विज्ञापन
कंपनी के वेंडर्स के नाम पर अपने और मां के खाते में रुपये लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कंपनी के वेंडर्स के खाते की जगह अपने और मां के बैंक खाते में 73 लाख रुपये लेने वाले अकाउंटेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान सोहना निवासी तुषार के रूप में हुई है। आर्थिक अपराध शाखा ने इस मामले की जांच की थी।
बोंग टेक्नोलॉजी कंपनी की तरफ से पुलिस को दी शिकायत में बताया गया था कि उनकी कंपनी ओप्पो के मोबाइल को पहुंचाने का काम करती है। 2024 से तुषार उनकी कंपनी में अकाउंटेंट के पद और कंपनी के बैंक से जुड़े काम कर रहा था। जमा राशि के आंकड़ों के मूल्यांकन के दौरान पता चला कि तुषार की तरफ से कंपनी के वेंडर्स के नाम पर अपने और अपनी मां के खाते में करीब 73 लाख रुपये डाल दिए गए।
आर्थिक अपराध शाखा-एक ने आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह ऑनलाइन गेम-सट्टा खेलने का आदि है। इसी की वजह से उस पर कर्ज हो गया था। आरोपी ने कंपनी के वेंडर्स के नाम पर खुद के और अपनी मां के बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर करके कुल 73 लाख रुपए की ठगी करने की वारदात को अंजाम दिया था।