फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CM's Flying Squad registers case against Sarpanch for misappropriation of Panchayat funds.

Gurugram News: पंचायती धन के दुरुपयोग मामले में सरपंच के खिलाफ सीएम उड़न दस्ता ने दर्ज कराया केस

Fri, 18 Sep 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
CM's Flying Squad registers case against Sarpanch for misappropriation of Panchayat funds.
विभागीय अधिकारी और ग्राम सचिव की भूमिका की भी होगी जांच,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। गांव पहाड़ी में संरक्षित जोहड़ की भूमि पर नियमों के खिलाफ विकास कराने और पंचायती धन के दुरुपयोग मामले में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने पहाड़ी गांव की सरपंच प्रियंका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बहीन थाना पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कि सरपंच ने पद का दुरुपयोग कर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से यह काम किया। शोभानकी नामक एक जोहड़ को पंचायत विभाग के अधिकारियों ने समतल किया। संबंधित भूमि पर जनरल चौपाल का निर्माण और जोहड़ की जमीन पर ही बीपीएल कॉलोनी के लिए प्लॉटिंग करके रास्ता बनवाया। यह सब भारत सरकार एवं सुप्रीम कोर्ट के जोहड़ों के संदर्भ में दिए गए आदेशों एवं नियमों का उल्लंघन है। इससे सरकारी राजस्व का भी नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के अनुसार, ग्राम पंचायत पहाड़ी का कार्यकाल 23 फरवरी 2021 को खत्म हो चुका है। फरवरी 2023 तक इसका कार्यभार तत्कालीन ग्राम सचिव और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हथीन के पास था। इस दौरान तत्कालीन सचिव और बीडीपीओ ने जनरल चौपाल बनवाई। बीपीएल प्लॉटों को जाने वाले रास्ते को चार लाख 85 हजार से पक्का बनवाने के लिए रोड़े बिछवाए। सरपंच प्रियंका ने जोहड़ के रकबे में सचिवालय के नाम से मिट्टी का भरत फिलिंग कराने, बीपीएल कॉलोनी के रास्तों को आर सी सी से पक्का बनवाने एवं रास्तों के साथ नालियों को बनवाने के लिए 29 लाख 92 हजार खर्च किए। इसमें मिट्टी भरत फीलिंग पर खर्च होने वाले 83 हजार उन्होंने अपने खाते में डाल लिए। ग्राम सचिव भी इस भ्रष्टाचार में शामिल थे। जांच प्रोबेशनरी सब इंस्पेक्टर सुदेश को सौंपी गई है। वहीं मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी निलंबित हो चुकीं हैं सरपंच
सरपंच प्रियंका के खिलाफ पहाड़ी निवासी मानसिंह ने जिला उपायुक्त को शिकायत दी थी। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा ने गांव में इसकी जांच कर रिपोर्ट जिला उपायुक्त को सौंपी थी। इसके बाद जिला उपायुक्त ने सरपंच प्रियंका को सितंबर 2015 में निलंबित कर दिया था। कई महीनों तक सरपंच निलंबित रहीं। जिला उपायुक्त के जाने के बाद जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार को अतिरिक्त उपायुक्त का कार्यभार मिला था। उन्होंने प्रियंका की सरपंची दोबारा बहाल कर दी थी। अब सरपंच प्रियंका के खिलाफ मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed