फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CM Flying raided the diagnostic center

Gurugram News: डायग्नोस्टिक सेंटर पर सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा

Wed, 08 Feb 2023 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:17 PM IST
विज्ञापन
CM Flying raided the diagnostic center
डायग्नोस्टिक सेंटर पर सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा
विज्ञापन

नूंह। नूंह सीएचसी एवं पुरानी तहसील स्थित सहारा डायग्नोस्टिक सेंटर पर मंगलवार शाम सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान सीएम फ्लाइंग की जांच में उक्त लैब को बिना लाइसेंस के पाया गया। लैब में बिना डॉक्टर के रिपोर्ट पर तैयार की जाती थी। इसके अलावा लैब में कई खामियां भी पाई गई। सहारा डायग्नोस्टिक नाम की लैब में बिजली मीटर भी नहीं मिला। बिजली चोरी करते भी पाया गया।

सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी के हवलदार अजय कुमार ने बताया कि सहारा डायग्नोस्टिक को साहिल पुत्र जमशेद गांव जलालपुर नगीना चला रहा है। सीएम फ्लाइंग की रेड के दौरान उसका भाई इंसलील मिला। उसे मौके पर हिरासत में ले लिया गया है। इस संदर्भ में सिटी थाना को शिकायत देकर केस दर्ज कराया गया है। रेड के दौरान गुप्तचर विभाग, सिटी थाना पुलिस, बिजली निगम, नगर परिषद, फायर विभाग आदि के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed